बेरोजगारी ने ली इस मशहूर खलनायक की जान, 3 दिन से घर में पड़ी थी लाश
बेरोजगारी ने ली इस मशहूर खलनायक की जान, 3 दिन से घर में पड़ी थी लाश
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे रह चुके हैं जो कभी अपनी एक्टिंग के दम पर करोड़ों दिलों पर राज करते थे, लेकिन वह अचानक कहां गायब हो गए वह कोई नहीं जानता | आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसे खलनायक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका हाल ही में निधन हुआ और वह भी पैसों की तंगी की वजह से |
दरअसल, हम जिस बॉलीवुड के खलनायक के बारे में बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि महेश आनंद है जो अमिताभ बच्चन, गोविंदा जैसे बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं | आपको यह जानकर हैरानी होगी कि महेश आनंद पिछले कई सालों से मुंबई में अंधेरी स्थित घर में अकेले रह रहे थे |
शनिवार को सुबह इनकी लाश पाई गई, लेकिन रिपोर्ट सामने आने के बाद यह पता चला कि इनका निधन दो दिन पहले ही हो चुका था | इनका पोस्टमार्टम कपूर हॉस्पिटल में हुआ था | बाद में यह पाया गया कि मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट है |
Third party image refere
1980 और 90 के दशक में महेश आनंद ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया था जो लोग कभी नहीं भूल सकते और अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से वह जाने जाते थे, लेकिन धीरे-धीरे बॉलीवुड में इनको काम मिलना बंद हो गया और इनके पास पैसों की भी काफी तंगी हो गई थी | यहां तक कि वह अकेले अपना गुजरा चला रहे थे |
हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि बॉलीवुड का कोई भी सेलिब्रिटी इनकी मौत होने के बाद भी नहीं पहुंचा और किसी ने खबर तक नहीं ली | ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हो चुका है | ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि जब तक बॉलीवुड में नाम है तब तक ही काम मिलता है | ऐसे कई एक्टर है जो आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं और किसी को पता तक नहीं |
दोस्तों, वैसे इसके बारे में आपकी क्या राय हमें नीचे कमेंट में बताइए और इस पोस्ट को लाइक करना ना भूले, धन्यवाद |




Comments
Post a Comment